मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यपाल से मुलाकात की हुई। गर्मी के इस मौसम में पेयजल के प्रबंधन हमने पूरे प्रदेश में किए है। जहां जहां दिक्कत है वहां अन्य व्यवस्थाओं के आधार पर प्रबंधन करने के लिए कहा है। पीने के पानी के लिए किसी भी नगर या गांव में दिक्कत नहीं आना चाहिए। सीएम ने कहा कि मुझे इस बात का संतोष है कि लगातार हमने जो प्रबंधन किए उससे कहीं कोई बड़ी परेशानी नहीं आई है। इसके साथ ही गेहूं उपार्जन का समय चल रहा है। गेहूं उपार्जन का बड़ा टारगेट हमारे पास है। गेहूं के भाव बाजार में भी अच्छे मिल रहे है।
मतदाताओं से की वोट डालने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन चरण में मतदान संपन्न हुए है। चौथे चरण की आठ सीटों पर सोमवार को मतदान है। उन्होंने मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह भी अपना वोट कल उज्जैन में डालेंगे। सीएम ने कहा कि भाजपा प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेंगी।
कांग्रेस आत्मचिंतन करें
इंदौर में अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेने पर कांग्रेस के नोटा की बटन दबाने के अभियान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनका संगठन कहां फैल हो रहा है। उनसे कौन सी गलतियां हुई है। आने वाले चुनाव में मजबूती से लड़ना चाहिए।