फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे के निर्देश दिए, बोले-कोई किसान राहत से ना छूटे

Wed, 14 Feb 2024 09:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश विधानसभा में ओला पाला से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान सर्वे एवं राहत से वंचित न रहे। 
विज्ञापन
वल्लभ भवन (भोपाल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में में 11 से 14 फरवरी को असामयिक वर्षा ओर ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसको लेकर अधिकारियों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने  कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान राहत और सर्वे से छूटे नहीं। सर्वे के बाद कलेक्टरों को आरबीसी 6(4) में किसानों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिडोंरी, मंडला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर एवं छतरपुर की 34 तहसीलों के 343 गांव के 3 हजार 701 किसानों की फसलों के प्रभावित होने की सूचना पर तत्काल सर्वेक्षण के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुरूप राहत प्रदान करने को कहा है। राहत राशि स्वीकृत करने के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध है। बता दें, ओलावृष्टि प्रभावितों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा 121 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। विगत तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 1 हजार 820 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें