फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव 877 नव-चयनित शासकीय सेवकों को आज प्रदान करेंगे नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश

Fri, 07 Nov 2025 07:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को 877 नव-नियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति व पदस्थापना आदेश सौंपेंगे। इनमें वन विभाग और लोक स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए अधिकारी शामिल हैं।

 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में वन एवं लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के कुल 877 अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति एवं पदस्थापना आदेश प्रदान करेंगे। इसमें वन विभाग के 543 नव-नियुक्त शासकीय सेवक (वनरक्षक एवं वन क्षेत्रपाल) और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के 334 नव-नियुक्त शासकीय सेवक (विशेषज्ञों एवं नर्सिंग ऑफिसर) शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  MP News: भोपाल मेट्रो सेवा शुरू होने की उम्मीद अब नवंबर में भी धुंधली, सीएमआरएस निरीक्षण की तारीख अब तक तय नहीं
विज्ञापन


लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती परीक्षा वर्ष 2024-25 से चयनित 75 निश्चेतना विशेषज्ञ, 62 सर्जरी विशेषज्ञ, 106 शिशु रोग विशेषज्ञ एवं 91 नर्सिंग ऑफिसर को नियुक्ति आदेश दिए जाएंगे। वन विभाग में मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल द्वारा आयोजित वनरक्षक भर्ती परीक्षा वर्ष 2022-23 में चयनित 467 नव-नियुक्त वनरक्षक, जिन्होंने वन प्रशिक्षण विद्यालयों में वानिकी प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया है, को पदस्थापना आदेश दिए जाएंगे। साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वन क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा वर्ष 2020-21 से चयनित 76 वन क्षेत्रपाल को भी पदस्थापना आदेश प्रदान किए जायेंगे। इन्होंने देश की विभिन्न प्रशिक्षण अकादमियों में 18 माह का प्रशिक्षण पूरा किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सात जिलों में 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण, छह अधिकारियों पर कार्रवाई, दो ठेकेदार ब्लैकलिस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें