राजधानी भोपाल के जिला अदालत ने छह साल की मासूम बच्ची के सामने पति-पत्नी की हत्या करने वाले को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोहरी उम्रकैद की सजा पाने वाले व्यक्ति की पत्नी किसी और के साथ शादी कर रहने लगी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी पत्नी और उसके दूसरे पति की छह साल की मासूम बेटी के सामने हत्या कर दी थी। घटना भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में 18 जुलाई 2022 को हुई थी। हत्याकांड में सुनील मालवीय का रिश्तेदार देवेन्द्र मालवीय भी शामिल था। उसे भी सजा हुई सुनाई गई है।
ये भी पढ़ें-
पहले मां को मार डाला, फिर कमरे में बंद होकर लाश के साथ बिताए 72 घंटे, पुलिस को बगल में सोता मिला
जानकारी के अनुसार सुनील मालवीय की शादी अरुणा उर्फ रचना (22) के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद अरुणा उर्फ रचना ने सुनील मालवीय को छोड़कर राजेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति के साथ रहने लगी थी। 18 जुलाई 2022 को सुनील अपनी पूर्व पत्नी रचना के निवास पहुंचा और उसे साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला ने सुनील के साथ जाने से इंकार कर दिया। दोनों में कहासुनी चल ही रही थी। इसी बीच महिला का दूसरा पति राजेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गया।
ये भी पढ़ें-
शर्मसार हुई ममता: मानसिक रूप से विक्षिप्त मां ने आठ साल के बेटे की कर दी हत्या, पहाड़ पर ले जाकर दबाया गला
दो महीने पहले पत्नी ने की थी दूसरी शादी
रचना ने मई 2022 में ही अपने पति सुनील को छोड़कर राजेन्द्र सिंह के साथ शादी की थी। राजेन्द्र सिंह मंडीदीप का रहने वाला था और प्राइवेट नौकरी करता था। सुनील विदिशा जिले के शमशाबाद का रहने वाला था। उसकी पत्नी अरुणा उर्फ रचना भी विदिशा जिले की ही रहने वाली थी। राजेन्द्र ने रचना से कोर्ट मैरिज कर अशोका गार्डन में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। सुनील और रचना ने वर्ष 2016 में जब नोटरी के जरिए शादी की थी तब रचना गर्भवती थी। रचना ने सुनील से शादी के बाद एक बेटी को जन्म दिया और उसी बेटी को लेकर वह राजेन्द्र सिंह के साथ रहने लगी थी। सुनील से रचना को एक बेटा पैदा हुआ, जो घटना के समय करीब दो साल का था। रचना की उसी छह साल की बेटी के सामने ही रचना और उसके पति राजेन्द्र सिंह की सुनील ने सरेआम हत्या की थी। छह साल की मासूम बेटी की गवाही और पुलिस द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सुनील मालवीय और देवेन्द्र मालवीय को दोहरी उम्रकैद की सजा हुई है।