मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विक्रमादित्य नाट्य मंचन में शामिल होंगे सीएम डॉ. यादव
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्नान के बाद महाकुंभ क्षेत्र में स्थापित मध्यप्रदेश पवेलियन एकात्म धाम में भी जाएंगे। इसी के साथ वे शाम को 7 बजे टेंट सिटी पहुंचकर विक्रमादित्य नाट्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कुंभे कुंभकरं पुण्यं, तीर्थराजे स्नानम् शुभम्। सर्वपापविनाशाय, जीवनं सुखदं भवेत्। तीर्थराज प्रयाग "महाकुंभ" में आज पवित्र त्रिवेणी संगम में सपत्नीक डुबकी लगाकर पुण्य प्रवाह को नमन किया। यही सनातन की शक्ति है कि इस पवित्र स्नान से तन ही नहीं, अपितु मन भी आनंदित हो गया; दिव्यता की अनुभूति से भर गया। अनंत काल तक माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का प्रवाह निर्बाध रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो, ऐसी कामना करता हूं। हर हर गंगे!