फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छत्तीसगढ़ में बाढ़ से तबाही, मध्यप्रदेश ने बढ़ाया मदद का हाथ, 5 करोड़ रुपए और राहत सामग्री भेजी

Sun, 07 Sep 2025 05:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में आई बाढ़ और अतिवृष्टि से बने हालात में मदद करना हमारा कर्तव्य है। इसी भावना से मध्यप्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और एक ट्रेन राहत सामग्री छत्तीसगढ़ भेजी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि और बाढ़ से निर्मित स्थिति के संदर्भ में कहा है कि पड़ोसी राज्य की मदद हमारा दायित्व है। मध्यप्रदेश सरकार की ओर से मदद की भावना से 5 करोड रुपए की राशि और एक ट्रेन राहत सामग्री, छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से बहुत क्षति हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए जिस तत्परता से कार्य कर रही है, वह सराहनीय है। मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के आसपास के हालातों पर लगातार निगाह रख रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के राजकीय विमान तल से मीडिया के लिए जारी संदेश में यह बात कही।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP : केंद्र के आदेश का उल्लंघन, हेल्थ कॉर्पोरेशन ने चहेते सप्लायरों से खरीदा करोड़ों का प्रतिबंधित चायना माल
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी सरकारें परस्पर समन्वय और सहानुभूति के भाव से कठिनाई और परेशानी के समय में साथ-साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आश्वस्त किया कि मध्यप्रदेश सरकार सदैव उनके साथ है। मध्यप्रदेश की ओर से भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को आवश्यकतानुसार सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: सीएम मऊगंज को देंगे 241.33 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, देवतालाब में होगा मुख्य कार्यक्रम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें