फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस पहनकर गड्ढों में उतरे कांग्रेस नेता, कीचड़ में लगाया भाजपा का झंडा

Sun, 07 Sep 2025 05:47 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में सड़कों पर हो रहे गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस पहनकर गड्ढे में बैठकर विरोध किया । इस दौरान उन्होंने कीचड़ में भाजपा का झंडा लगाकर जम कर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सड़कों पर हो रहे गड्ढों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंतरिक्ष यात्री की ड्रेस पहनकर गड्ढे में बैठकर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कीचड़ में भाजपा का झंडा लगाकर जम कर नारेबाजी की। कांग्रेस ने सड़कों पर यह प्रदर्शन लोगों की समस्या को बताते हुए किया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जल्द ही मध्य प्रदेश सरकार को गड्ढे की सूची दी जाएगी। पिछले 22 साल से हर साल बारिश में गड्ढे की स्थिति बन जाती है। फिर भी बीजेपी की सरकार में अब तक कोई सुध लेने वाला नहीं है। 
विज्ञापन


पूरे शहर में चांद की सतह जैसे गड्डे
इस दौरान कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि भोपाल में 23 साल से भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण पूरे शहर में चांद की सतह जैसे गड्डे हो गए है। ऐसा कोई गली-मोहल्ला या रोड नहीं जहां गड्डे, जल जमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति ना हो। आम जनता सड़को पर हिचकोले खाते, गिरते पड़ते हुए भाजपा को कोसते हुए रेंग रही है।

यह भी पढ़ें-भोपाल में ढोल-ढमाकों के साथ गणेश जी का हो रहा विसर्जन, बड़ी मूर्तियों को क्रेन से कर रहे विसर्जित
विज्ञापन
विज्ञापन



करोड़ो रुपये खर्च करने बाद भी शहर की हालत बदतर
भोपाल के करोंद सब्जी मंडी गेट पर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने अन्तरिक्ष यात्री बन सड़को पर बने गड्डों में बैठकर गड्ढों का मुआयना किया और सभी गड्डों पर भाजपा के निशान लगाया। शुक्ला ने बताया कि पूरे शहर में चांद की सतह जैसे गड्डे हो गए है जिससे आम जानता की जान पर बन आयी है, कई स्थानों पर दुर्घटनाओं में कई बेगुनाह अपनी जान से हाथ धो चुके हैं। करोड़ो रुपये खर्च करने बाद भी शहर की हालत बद से बदतर होती जा रही है।

यह भी पढ़ें-ग्वालियर के कई भाजपा और बसपा समर्थक कांग्रेस में शामिल, पीसीसी चीफ ने वोट चोर गद्दी छोड़ के लगवाए नारे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें