फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव बोले- दीपावली पर स्थानीय सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित

Sat, 26 Oct 2024 08:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस पर्व को मनाने में "वोकल फॉर लोकल" की भावना को अपनाएं। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों अपील की है कि इस पर्व को मनाने में "वोकल फॉर लोकल" की भावना को अपनाएं। साथ ही उन्होंने दीपावली की शुभकामना भी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय उत्पादों का उपयोग न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज के कमजोर वर्गों की मदद करने में भी सहायक होता है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सभी को स्थानीय सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली के दौरान दीया-बाती, साफ-सफाई और श्रृंगार की सामग्री बनाने वाले स्थानीय कारीगरों से खरीदारी करना हमारे सामूहिक प्रयास का हिस्सा होना चाहिए। इससे न केवल हमारी परंपराओं को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि हम स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सशक्त करेंगे।"
 
डॉ. यादव ने कहा कि सभी का यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि कोई भी गरीब और मजदूर परिवार भूखा न रहे। उन्होंने दीपावली पर्व को मनाने के लिए स्वयं बाजार जाकर स्थानीय उत्पाद खरीदने की भी बात कही। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि हम सब मिलकर इस पर्व का आनंद लें और भगवान श्रीराम की तरह सभी के कल्याण की कामना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें