फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: हमीदिया में 16 करोड़ से बन रही यूनिट, 2 करोड़ की आएंगी मशीन, बोन मैरो ट्रांसप्लांट की तैयारी लगभग पूरी

Sat, 26 Oct 2024 08:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी के हमीदिया अस्पताल में 16 करोड़ की लागत से बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट तैयार की जा रही है। इसमें दो करोड़ की मशीन लगाई जाएगी। दिवाली के बाद यहां की टीम इंदौर ट्रेनिंग करने जाएगी। जनवरी में ट्रांसप्लांट शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
हमीदिया अस्पताल भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में 16 करोड़ की लागत से बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट तैयार की जा रही है। इसमें दो करोड रुपए की मशीन लगाई जाएगी। जीएमसी प्रबंधन का दावा है कि प्रदेश की दूसरी बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट नए साल में शुरू हो जाएगी। इस यूनिट में काम करने वाले चिकित्सक और दूसरे स्टाफ इंदौर में दीपावली के बाद ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। यह ट्रेनिंग लगभग डेढ़ महीने तक चलेगी उसके बाद हमीदिया में ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि जनवरी माह में पहला बोन मैरो ट्रांसप्लांट शुरू हो सकता है।
विज्ञापन


24 बेड की होगी यह यूनिट, काफी महंगी होती है जांच 
इस यूनिट के लिए हमीदिया अस्पताल के ए ब्लॉक में चौथी मंजिल में स्थान अलॉट कर दिया गया है। इसमें 24 बेड होंगे। जानकारी के लिए बतादें कि बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए अभी जांचे भी बहुत महंगे दाम पर होती है। हमीदिया में शुरू होने के बाद गरीब मरीजों को फ्री में ट्रांसप्लांट की सुविधा मिल पाएगी। हमीदिया में इस यूनिट के शुरू होने से  ब्लड कैंसर, खून की कमी की बीमारियां जैसे थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया आदि का स्थायी इलाज किया जा सकेगा।

 
प्रदेश की दूसरी बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट होगी शुरू
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पहली बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट इंदौर के एमवायएच अस्पताल शुरू हुई थी। दूसरी बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट गांधी मेडिकल कॉलेज के हमीदिया अस्पताल में शुरू करने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जानकारी के मुताबिक इंदौर की एक्सपर्ट टीम भोपाल में ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए ट्रेनिंग देगी। दीपावली के बाद भोपाल की टीम इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन



टीम की ट्रेनिंग के बाद शुरू हो जाएगी यूनिट 
हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनित टंडन ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल के स्तर पर लगभग तैयारी पूरी हो गई है। यूनिट के लिए मशीनों का ऑर्डर भी हो गया है जल्द ही मशीन अस्पताल पहुंच जाएंगी। यूनिट को तैयार किया जा रहा है। जीएमसी की टीम दीपावली के बाद इंदौर में ट्रेनिंग के लिए जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होते ही यूनिट को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें