फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सिंगरौली में आदिवासी किसान की हत्या पर सीएम डॉ. यादव सख्त, बोले- प्रदेश में कानून का राज हैं

Tue, 03 Sep 2024 07:58 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



मध्य प्रदेश के सिंगरौली में आदिवासी किसान की हत्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगरौली जिले में आदिवासी किसान की हत्या के मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “सिंगरौली जिले के एक गांव में आदिवासी किसान की ट्रैक्टर से हत्या की घटना बेहद दुःखद और गंभीर है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैंने जिला प्रशासन को तुरंत जांच के आदेश दिए थे और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश में कानून का राज है और इस तरह के अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।”
विज्ञापन


बता दें सिंगरौली जिले में एक आदिवासी किसान को उसकी ही जमीन से अवैध रेत का परिवहन रोकने पर रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर से कुचल कर मार दिया गया। इस जघन्य वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें