फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम ने राज्यसभा प्रत्याशियों को दी शुभकामनाएं, बोले- राज्यसभा से एमपी को मिलेगी ताकत

Wed, 14 Feb 2024 10:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यसभा के घोषित चारों प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा कि राज्यसभा से मध्य प्रदेश को ताकत मिलेगी। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा द्वारा चार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा का स्वागत किया है। इन प्रत्याशियों को सुयोग्य प्रत्याशी बताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद भी दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को कहा कि राज्यसभा के लिए घोषित प्रत्याशियों में चारों प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र के योग्य प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उज्जैन के उमेशनाथ जी महाराज का काफी नाम है। वाल्मिकी समाज सहित अन्य समाजों में भी उनका सम्मान है। उनका सामाजिक योगदान भी महत्वपूर्ण है। छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए उन्होंने कार्य किया है। इसी तरह तमिलनाडु के डॉ. एल मुरुगन जी केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें पूर्व में भी संगठन ने अवसर दिया। वे बड़े कद के हैं। उन्हें पुन: अवसर दिया गया है। मध्य प्रदेश से एक अन्य प्रत्याशी बंशीलाल गुर्जर का चयन हुआ है, जो मंडी सहित स्थानीय निकायों से जुड़े रहे हैं। वे किसान वर्ग के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। महिला मोर्चा संगठन से जुड़ी रही ओबीसी नेता नर्मदापुरम निवासी माया नारोलिया जी भी प्रत्याशियों में शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया है। इस नाते इनका चयन महत्वपूर्ण है।

चारों प्रत्याशी कल भरेंगे नामांकन 
लोकसभा से पहले भाजपा एकजुटता की तस्वीर दिखाएगी। इसी के चलते चारों प्रत्याशी नामांकन जमा करने गुरुवार को एक साथ जाएंगे। चारों एक साथ भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय से रवाना होंगे। सुबह 11 बजे विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा के चारों राज्यसभा प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र जमा करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत अन्य दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें