फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नवगठित जिलों पांढुर्ना, मऊगंज और मैहर में खुलेंगे नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय

Wed, 30 Oct 2024 09:11 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और निगम के अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इससे जिले के पात्र उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के नवगठित तीन जिलों पांढुर्ना, मऊगंज और मैहर में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला कार्यालय खोले जाएंगे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और निगम के अध्यक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इससे जिले के पात्र उपभोक्ताओं को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन


मंत्री राजपूत ने बताया कि निगम के अधिकारियों को गृह भाड़ा भत्ता भी अब राज्य शासन के अधिकारी-कर्मचारियों की तरह मिलेगा। द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों में दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों को वाक-इन, इंटरव्यू के माध्यम से भरा जाएगा। निगम में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर्स को सीपीसीटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए सात माह का अतिरिक्त समय दिया गया है।

उन्हें अभी कुशल श्रमिक का वेतन दिया जाएगा। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 17 हजार 500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। वर्ष 2023-24 के उपार्जन कार्य में सक्रिय योगदान के लिए एक माह के मूल वेतन के बराबर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इससे लगभग 800 अधिकारी-कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें