फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री ने समत्व भवन में मां काली का पूजन कर शस्त्र और वाहनों की विधि-विधान से की पूजा

Thu, 02 Oct 2025 06:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर समत्व भवन, भोपाल में शस्त्र पूजन किया और प्रदेशवासियों को सत्य, धर्म और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने इस पावन पर्व पर जनता को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव शस्त्र पूजन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पारंपरिक वस्त्र धोती कुर्ता धारण कर, शक्ति स्वरूपा मां काली की विधि-विधान से पूजा अर्चना की तथा मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ में आहुति दी। उन्होंने शक्ति-साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन किया तथा मुख्यमंत्री सुरक्षा के मुख्य सुरक्षा अधिकारी समीर यादव का तिलक किया। मुख्यमंत्री ने सीएम आवास के वाहनों का भी पूजन किया। मुख्यमंत्री सुरक्षा के अधिकारी-कर्मचारियों सहित मुख्यमंत्री निवास में पदस्थ समस्त अधिकारियों और स्टाफ शस्त्र पूजन में सहभागी बने। मुख्यमंत्री ने पूजन के बाद प्रदेशवासियों को शुभकामना संदेश दिया। उन्होंने प्रभु श्रीराम तथा महिषासुर मर्दिनी मां जगदंबा का स्मरण करते हुए कहा कि यह महापर्व अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। इस अवसर पर यही कामना है कि सब पर प्रभु कृपा बनी रहे और हमसे सदैव सभी का मंगल ही मंगल हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: एमएसपी बढ़ाने का सीएम ने किया स्वागत, बोले-किसानों के कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध
विज्ञापन


समत्व भवन में हुई विशेष साज-सज्जा
समत्व भवन में शस्त्र पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई। पूजा स्थल पर लगे बैकड्रॉप पर प्रभु श्रीराम की धनुर्धर मुद्रा व भयाक्रांत रावण के चित्र और या देवी सर्व भूतेषू मातृ रूपेण संस्थिता-नमस्तस्यै-नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: मंत्र के माध्यम से शक्ति के स्वरूप की आराधना का अंकन किया गया था। शस्त्रेण रक्षिते राष्ट्रे-शास्त्र चिंता प्रवर्तते अर्थात शस्त्र से रक्षित राष्ट्र ही शास्त्र चिंतन के माध्यम से समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ सकता है, की पंक्ति शस्त्र पूजा का महत्व अभिव्यक्त कर रही थी। पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले अत्याधुनिक शस्त्र पूजन के लिए रखे गए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में शरारती तत्वों  ने मंत्री के कार्यक्रम से पहले रावण के पुतले को जलाया, मचा हड़कंप
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें