फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अफसरी छोड़ राजनीति में आएंगी छतरपुर की एसडीएम निशा बांगरे, चुनाव लड़ने की मंशा

Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

निशा बांगरे ने विदिशा के इंजीनियरिंग कॉलेज से 2010 से 2014 के बीच पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया। इसके बाद 2016 में एमपी पीएससी की परीक्षा में उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ।
विज्ञापन
एसडीएम निशा बांगरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर के लवकुश नगर की एसडीएम निशा बांगरे प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आएंगी। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि एसडीएम किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। अमर उजाला से बातचीत में निशा बांगरे ने कहा कि अभी भी वह सेवा कर रही हैं। जनता की मांग पर राजनीति में जाएंगी। निशा ने बताया कि उनका जन्म बालाघाट में हुआ, लेकिन अब आमला में ही उनका घर बन रहा हैं। किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, यह पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी सभी पार्टियां सर्वे करा रही हैं। देखते है कि किसी पार्टी से तरफ से संपर्क किया जाता है।
विज्ञापन


विदिशा के कॉलेज से इंजीनियरिंग की
निशा बांगरे ने विदिशा के इंजीनियरिंग कॉलेज से 2010 से 2014 के बीच पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम किया। इसके बाद 2016 में एमपी पीएससी की परीक्षा में उनका चयन डीएसपी के पद पर हुआ। इसके बाद 2017 में एमपी पीएससी में उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ। अभी उनकी नौकरी को पांच साल हो चुके हैं।

तो फिर राजनीति कैसे सुधरेगी
नौकरी छोड़कर राजनीति में जाने के सवाल पर निशा ने कहा कि अभी भी सेवा कर रहे हैं। राजनीति में मौका मिलेगा तो और बेहतर सेवा करेंगे। आगे किसने क्या देखा है। उन्होंने कहा कि यदि अच्छे लोग आगे नहीं आएंगे तो राजनीति फिर सुधरेंगी कैसी। बांगरे ने बताया कि पार्टियां सर्वे करा रही है। जिसमें उनका नाम भी सामने आया है। हालांकि पार्टी के नाम पर उन्होंने प्रदेश के दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों का नाम लिया। हालांकि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें