फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चरण सपरा बोले 9 जिलों से गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर होगा फोकस

Thu, 11 Jan 2024 05:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सपरा ने कहा कि यात्रा के दौरान एमपी में बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों के मुद्दे, दलित और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार पर फोकस रहेगा। मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध पर भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
मप्र लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी चरण सिंह सपरा की पत्रकार वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव मीडिया प्रभारी चरण सिंह सपरा ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी से राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होने जा रही है। यात्रा एमपी में 7 दिन रहकर 9 जिलों से होकर 698 किलोमीटर की का सफर तय करेगी। 
विज्ञापन


सपरा ने कहा कि यात्रा के दौरान एमपी में बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों के मुद्दे, दलित और आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार पर फोकस रहेगा। मध्य प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध पर भी बात की जाएगी। सपरा ने कहा कि दलित पर अपराध में 46.11 और आदिवासियों पर 48.15 % की वृद्धि हुई है। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में देश की सुरक्षा पर भी जनता से बात बात होगी। भाजपा किस तरीके से सत्ता और पैसों का दुरुपयोग करती है, उसके विरुद्ध भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में केवल कांग्रेस ही नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने इस बीच प्रदेश की मोहन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एमपी में भी सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें