फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा मीडिया टीम में बदलाव, आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया, पराशर को प्रदेश मंत्री बनाया

Sat, 29 Apr 2023 08:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया का प्रभारी बनाने के साथ पूर्व विधायक ललिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
आशीष अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में भाजपा संगठन में कसावट लाने में जुटा हुआ है। इसके चलते ही प्रदेश भाजपा मीडिया टीम में बदलाव किया गया है। आशीष अग्रवाल को मीडिया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अभी तक प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे लोकेंद्र पाराशर को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए आशीष अग्रवाल ग्वालियर जिले से आते हैं। वे वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता थे। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद की गई है। शनिवार को आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया का प्रभारी बनाने के साथ पूर्व विधायक ललिता यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन


बता दें इस वर्ष प्रदेश में होने वाले चुनाव में मीडिया टीम के साथ सोशल मीडिया को कांग्रेस पर हमला करने और उनके बयानों का तुरंत जवाब देने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में नरेंद्र शिवाजी पटेल, जवाहर प्रजापति, प्रशांत तिवारी, अनिल पटेल, विवेक तिवारी, सचिन सक्सेना, आशीष तिवारी, दीपक जैन, जुगल किशोर शर्मा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मदारी संभाल रहे हैं।

प्रदेश प्रवक्ताओं को भी प्रतिदिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठने और मीडिया के समक्ष पार्टी का पक्ष रखने, कांग्रेस और अन्य पार्टियों के नेताओं द्वारा दिए जाने वाले बयानों का जवाब देने की जिम्मदारी सौंपी गई है। लेकिन एक-दो प्रवक्ताओं के अलावा बाकी प्रवक्ता भाजपा कार्यालय में कम ही नजर आते हैं। ऐसे में पार्टी संगठन आने वाले दिनों में मीडिया टीम में कुछ और बदलाव कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें