मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के उन्नयन की स्वीकृति और अन्य विकास कार्यों के लिए केंद्रीय राजमार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास को गति देने के लिए सड़क और हाईवे नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन से क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी, इससे आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी।