फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीबीआई ने फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के दो कर्मचारियों को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा

Wed, 26 Apr 2023 07:06 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिकायत के अनुसार आरोपी दोनों कर्मचारी शिकायर्ता गोदाम मालिक से एफसीआई का अनाज अधिक समय तक रखने के लिए एक लाख पांच हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसे घटाकर उन्होंने पचास हजार रुपए कर दिया था।
विज्ञापन
सीबीआई ने रिश्वत लेते दबोचा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिंगेशन (सीबीआई) ने   फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी शिकायत कर्ता के गोदाम में एफसीआई का अनाज लंबे समय तक रखने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। आरोपियों की पहचान तकनीकी सहायक ग्रेड-1 अभिषेक पारे और तकनीकी सहायक ग्रेड-3 गौरीशंकर मीणा है।  
विज्ञापन


सीबीआई ने दोनों आरोपी कर्मचारियों को एफसीआई के कार्यालय से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार इस मामले में सीबीआई ने 21 अप्रैल को एक मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार आरोपी दोनों कर्मचारी शिकायर्ता गोदाम मालिक से एफसीआई का अनाज अधिक समय तक रखने के लिए एक लाख पांच हजार रुपए की मांग कर रहे थे। जिसे घटाकर उन्होंने पचास हजार रुपए कर दिया था। इसमें से 10 हजार रुपए आरोपियों ने 17 अप्रैल को शिकायतकर्ता से लिए और चालीस हजार रुपए देने को कहा था।
विज्ञापन

सीबीआई ने दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते दोनों को पकड़ लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें