फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीबीआई ने भोपाल रेल मंडल में चीफ लॉ असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

Wed, 10 Jan 2024 06:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


भोपाल रेल मंडल में रेल अधिकारी को सीबीआई ने 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगहाथ पकड़ा। सीबीआई आरोपी अधिकारी आधार सिंह के खिलाफ जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने भोपाल रेल मंडल के चीफ लॉ असिस्टेंट आधार सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगहाथ दबोचा है। आरोपी अधिकारी कार्मिक विभाग में पदस्थ है। वह अपने ही विभाग के एक कर्मचारी सुशील जोशी से जबलपुर कैट में विचाराधीन दो केस को खत्म कराने के लिए रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


सीबीआई को सुशील जोशी ने 8 जनवरी को लिखित शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि भोपाल रेल मंडल में चीफ लॉ असिस्टेंट आधार सिंह उसके दो केस को डाइल्यूट कराने 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। उसे उनके द्वारा यूपीआई नंबर पर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जा रहा है। शिकायत में सुशील कुमार ने बताया कि पूर्व डीपीओ अजय कुमार दीक्षित ने उनको प्रताड़ित करने के लिए बिना कारण दो चार्जशीट दे दी थी। इसके विरुद्ध उनके द्वारा कैट जबलपुर में आवेदन दिया था। यह दोनों मामले कैट जबलपुर में लंबित है। इन मामलों को लेकर आधार सिंह ने सुशील जोशी को कहा कि लीगल सेक्शन की तरफ से वह दोनों मामलों को कमजोर एवं निराकण करा दूंगा। इसके बाद सीबीआई ने मंगलवार रात को आधार सिंह को रिश्वत लेते रंगहाथ गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। सीबीआई आधार सिंह की आय और संपत्ति की जानकारी जुटा रही है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें