फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: रानी दुर्गावती के गढ़ सिंग्रामपुर में 5 oct को होगी कैबिनेट, लाडली बहनों की 17वीं किस्त जारी करेंगे सीएम

Thu, 03 Oct 2024 09:20 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल है कि ग्रामीण अंचलों में जनहितकारी निर्णय लिए जाएंगे। इससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के साथ ही अब संभागीय और आंचलिक क्षेत्रों में कैबिनेट की बैठक भी आयोजित हो रही है। इसकी पहल जनवरी में जबलपुर में कैबिनेट की बैठक के साथ हो चुकी है। इसी क्रम में अब सरकार शनिवार को दमोह जिले के सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक करने जा रही है। बैठक को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती का योगदान ऐतिहासिक है। दमोह जिले के सिंग्रामपुर गांव के नजदीक सिंगौरगढ़ का किला है। यह क्षेत्र रानी दुर्गावती की राजधानी के रूप में इतिहास में दर्ज है। वीरांगना दुर्गावती के 500वें जन्मशती वर्ष के अवसर पर उनके सम्मान में सिंग्रामपुर में कैबिनेट की बैठक करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


सिंगल क्लिक से लाडली बहनों के खातों में राशि का भुगतान
बैठक के साथ ही लाडली बहना सम्मेलन का भी आयोजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की हितग्राही बहनों के खाते में राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री बहनों से संवाद भी किया जाएगा।

मंत्री सिंग्रामपुर का करेंगे भ्रमण 
सिंग्रामपुर और उसके आस-पास स्थित ऐतिहासिक स्थलों का कैबिनेट के सदस्य भ्रमण करेंगे। इसमें रानी दुर्गावती के किले का अवलोकन, रानी मंदिर में पूजा-अर्चना और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री यहां पौध-रोपण भी करेंगे। बता दें, मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले यह निर्णय लिया था कि प्रदेश में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण, सुशासन, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी का ही योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की संभागवार समीक्षा बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री ने पहली समीक्षा बैठक 17 सितंबर 2023 को उज्जैन मुख्यालय पर ली। इसी क्रम में अन्य संभागों में भी समीक्षा बैठकें ली जाकर मैदानी स्तर पर प्रशासनिक और योजनाओं के क्रियान्वन की स्थिति को आंका गया।
विज्ञापन


दमोह जिले के विजन डॉक्यमेंट का विमोचन 
सिंग्रापुर में कैबिनेट की बैठक के अलावा कई गतिविधियां आयोजित  होगी। यहां पर दमोह  दर्शन पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। साथ ही संकट के साथी एवं दमोह हेल्पलाइन मोबाइल एप का शुभारंभ, विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण, दमोह जिले के विजन डाक्यूमेंट का विमोचन भी किया जाएगा। साथ ही दमोह जिले की उपलब्धियों के वीडियो का प्रदर्शन भी होगा। 

वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री दमोह से प्रदेश के 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना में शामिल बुजुर्गों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। इसका लाभ आयकर की सीमा में आने वाले बुजुर्ग भी उठा सकेंगे। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण, ग्राम हरदुआ जामशा, विकासखंड बटियागढ़ के उत्कृष्ट विद्यार्थियों का सम्मान, बाढ़ के दौरान बचाव कार्य करने वाली टीम का सम्मान और स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद के कार्यक्रम में सीएम भाग लेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें