फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: मध्य प्रदेश में 2 मार्च से प्रस्तावित बस हड़ताल वापस, अधिसूचना पर रोक; CM बोले-सबके हितों की रक्षा करेंगे

Sun, 01 Mar 2026 12:29 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की परिवहन नीति के विरोध में बस ऑनर्स एसोसिएशन की दो मार्च से प्रस्तावित हड़ताल वापस हो गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुलाकात कर सबके हितों की रक्षा करने का भरोसा दिया। साथ ही शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सीएम बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने होली के पहले दो मार्च से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। शनिवार को मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुलाकात की। बैठके के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं/कठिनाई का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बस ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी शंकाओं/कठिनाईयों/समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में किताब-यूनिफॉर्म के नाम पर दबाव की शिकायतें, अब स्कूलों की होगी निगरानी, बनाया जांच दल

किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा: सीएम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं, पर इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाएगा। शासन की तरफ से जारी अधिसूचना और सूचना को होल्ड करने के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित हड़ताल के वापस ले लिया। बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अवैध कॉलोनियों पर होगा कड़ा प्रहार: तीन माह में आएगा सख्त कानून, 10 साल की सजा और 1 करोड़ रुपये जुर्माना
विज्ञापन


दो मार्च को प्रस्तावित थी बस ऑपरेटरों की हड़ताल
सरकार प्रदेश में ग्रामीण अंचलों तक यात्रियों को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए नए सिरे से काम कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की शुरुआत करने जा रही है। इसमें अलग-अलग कंपनियां बनाकर बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें निजी ऑपरेटरों को जोड़ा जाएगा। इसके संचालन के लिए  शासन ने परिवहन नीति बनाई है। इसके विरोध के चलते ही बस ऑपरेटर एसोसिएशन ने दो मार्च से प्रदेश में बसों की हड़ताल का एलान किया था। 

ये भी पढ़ें- सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ अभियान शुरू: भोपाल में पहले दिन 15 बेटियों को लगा टीका, जाने क्यों जरूरी है वैक्सीन

निजी बसों के रूट सीमिट करने का था डर
बता दें एसोसिएशन का कहना था कि परिवहन नीति में रूट आवंटन और रिन्यूअल की प्रक्रिया को जटिल और महंगा बनाया गया है।  डीजल की बढ़ती कीमतों के बावजूद किराए में संशोधन का कोई लचीला प्रावधान नहीं है। परमिट नियमों के उल्लंघन पर भारी आर्थिक दंड और परमिट निरस्त करने के सख्त नियम बनाए गए है। ऑपरेटरों को डर था कि सरकारी और नगर परिवहन को प्राथमिकता देकर निजी बसों के रूट सीमित किए जा रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें