फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बसपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, दो दिन पहले पार्टी में आने वाले नारायण त्रिपाठी का भी नाम

Sat, 23 Mar 2024 07:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बसपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें दो दिन पहले पार्टी की सदस्यता लेने वाले और सतना से प्रत्याशी पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का नाम मध्य प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
बसपा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश के 40 स्टार प्रचारकों में दो दिन पहले पार्टी में शामिल होने वाले नारायण त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन


बता दें कि बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में अकेले ही चुनाव लड़ रही है। पार्टी की तरफ से सात प्रत्याशियों के नामों का भी एलान कर दिया गया है। अब पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें दो दिन पहले पार्टी की सदस्यता लेने वाले और सतना से प्रत्याशी पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी का नाम मध्य प्रदेश के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। 

बसपा के स्टार प्रचारकों में बसपा सुप्रीमो मायावती, आनंद कुमार, आकाश आनंद कुमार, रामजी गौतम, रमाकांत पिप्पल, मुकेश अहिरवार, अच्छेलाल कुशवाह, घासीराम पटेल, रुस्तम सिंह, डॉ. रामलखन सिंह कुशवाह, बुद्ध सेन पटेल, डीपी चौधरी, जियालाल अहिरवार समेत अन्य नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें