फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उत्तराखंड, गाजियाबाद, झांसी और ग्वालियर के सटोरिए भोपाल में लगवा रहे थे दांव, 10 गिरफ्तार

Mon, 27 May 2024 09:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शाहपुरा क्षेत्र में एक मल्टी में किराए का फ्लैट लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, झांसी के साथ ग्वालियर व अन्य शहरों के बड़े सटोरिये आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात तीन थानों की पुलिस ने छापा मारकर एक करोड़ के हिसाब-किताब के साथ 10 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। शाहपुरा क्षेत्र में एक मल्टी में किराए का फ्लैट लेकर उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, झांसी के साथ ग्वालियर व अन्य शहरों के बड़े सटोरिये आईपीएल मैच में सट्टा लगवाने का कार्य कर रहे थे। आईपीएल के फाइनल मैच में सट्टा लगवाते हुए ही सभी को गिरफ्तार किया गया है। सटोरियों के पास से 25 मोबाइल, 4 लैपटॉप, टीवी, कार व हिसाब-किताब की तीन डायरियां और अन्य सामान बरामद हुए हैं। डायरियों में करीब एक करोड़ के लेनदेन का हिसाब है। 
विज्ञापन


यह पहली बार नहीं है कि दूसरे शहरों और राज्यों के सटोरिए भोपाल में पकड़ाए हैं, इसके पहले भी क्राइम ब्रांच दूसरे राज्य के सटोरियों को पकड़ चुकी है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आकृति इको सिटी स्थित आईबीडी किंग्स पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान पर आईपीएल के फाइनल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना के बाद हबीबगंज एसीपी मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में हबीबगंज, अशोका गार्डन और शाहपुरा थाने की एक संयुक्त टीम बनाकर बताए मकान पर दबिश दी गई। इस दौरान मकान पर मौजूद 10 लोग आईपीएल पर सट्टा लगाते मिले, जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम दीपक राय निवासी ग्वालियर, अमित राय निवासी अशोक नगर, सौरभ राय निवासी टीकमगढ़, जयप्रकाश अनुरागी निवासी छतरपुर, चंद्रप्रताप आर्य उर्फ रोहित निवासी झांसी उत्तर प्रदेश, विशाल कुमार निवासी झांसी उत्तर प्रदेश, उदित कुमार सक्सेना निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, आशीष कुमार लोहिया निवासी ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड, दिलीप राय निवासी झांसी और अमित रावत निवासी ग्वालियर बताए गए हैं।

दीपक और दिलीप ने किराए पर लिया था फ्लैट
आरोपी दीपक और दिलीप ने उक्त मकान किराए पर लिया था, जहां वह सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, कार और टीवी समेत एक करोड़ रुपये से अधिक का सट्टे का हिसाब किताब जब्त किया गया। पिछले महीने 20 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ने ललिता नगर कोलार से छह लोगों को दबोचा था, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे थे। ये सभी सटोरिए ग्वालियर के रहने वाले थे। इसके अलावा भारत टाकीज स्थित पटेल नगर के पास से भी आधा दर्जन से ज्यादा बाहरी सटोरियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें