फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चार दिन से लापता 10 साल के बच्चे की लाश कुएं में मिली, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 20 Mar 2024 11:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अभय दूसरी कक्षा में पढ़ता था। 17 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने जाने का कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।पुलिस ने गुमशुदगी के साथ ही बालक के अपहरण का केस दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
भोपाल में लापता बच्चे का शव मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के मिसरोद इलाके से चार दिन से लापता 10 साल के बच्चे की लाश कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि आरंभिक रूप से यह हादसे का मामला लग रहा है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। 
विज्ञापन

विदिशा निवासी दीपक लोधी भोपाल के मिसरोद गांव में रामलीला मैदान के पास रहते हैं और मिस्त्री का काम करते हैं। वह मकानों में टाइल्स लगाते हैं। परिवार में पत्नी के एक बेटी और उससे बड़ा 10 साल का बेटा अभय लोधी था। अभय दूसरी कक्षा में पढ़ता था। 17 मार्च की सुबह करीब 11 बजे वह मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने जाने का कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी जब अभय का कुछ पता नहीं चला तो रात करीब नौ बजे परिजनों ने थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी के साथ ही बालक के अपहरण का केस दर्ज किया। इसके बाद से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।

बगैर मुंडेर के कुएं से मिला शव
बालक के घर के पास ही एक खेत है, जिसमें गेहूं की फसल खड़ी हुई थी। घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी एक एक बगैर मुंडेर वाला कुआं है, जो बाहर से दिखाई नहीं पड़ता है। बुधवार दोपहर को इस खेत पर फसल की कटाई चल रही थी। करीब तीन बजे मजदूर फसल काटते हुए कुएं के आसपास पहुंचे। इस दौरान कुएं के अंदर नजर पड़ी तो बालक का शव पानी में दिखाई दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान अभय लोधी के रूप में हुई। शव करीब चार दिन पुराना होने का कारण शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। उसके कपड़े भी सही-सलामत हालत मिले, जिससे पुलिस का अनुमान है कि बालक हादसे का शिकार हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मृतक के परिजनों का कहना था कि अभय अकेला कभी बाहर नहीं जाता था, इसलिए उन्हें हादसे वाली बात पर संदेह है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें