फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Mon, 04 Sep 2023 01:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में महेंद्र सिंह बागरी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही यह कयास लगाए जा रहे है कि कांग्रेस बागरी को गुन्नौर से प्रत्याशी बना सकती है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक महेंद्र बागरी कांग्रेस में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आने जाने का सिलसिला भी तेज हो गया है। बुंदेलखंड में भाजपा को फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बागरी भाजपा की सदस्यता छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। 
विज्ञापन


पन्ना की गुनौर सीट से विधायक रहे महेंद्र सिंह बागरी टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। भाजपा ने  हारी 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इसमें गुन्नौर में पूर्व विधायक और 2018 में चुनाव हारे राजेश वर्मा को टिकट दिया है। इससे बागरी नाराज चल रहे थे। 

सोमवार को बागरी पन्ना जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह की मौजूदगी में भोपाल पहुंचे। उन्होंने पीसीसी चीफ कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस बागरी को गुन्नौर से प्रत्याशी बना सकती है। 
विज्ञापन


रघुवंशी व शेखावत हो चुके कांग्रेसी
बता दें, भाजपा में असंतुष्ट नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी और पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें