फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा एमपी संसदीय दल की बैठक, सीएम बोले- सरकार के एक साल पूरे होने पर दो कार्यक्रम होंगे शुरू

Mon, 09 Dec 2024 11:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनकल्याण पर्व और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी। 
 
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा एमपी संसदीय दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक में बताया कि जनकल्याण पर्व 11 से 26 दिसंबर तक मनाया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर में जनहितैषी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने हर घर जनसंपर्क कार्यक्रम की भी घोषणा की, जो 26 जनवरी तक चलेगा, ताकि सरकार के योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल पूरा होने के साथ भाजपा और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्प लिया है। वे प्रदेश के हर घर तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान,वीरेन्द्र कुमार, दुर्गादास उईके, जार्ज कुरियन, एल. मुरुगन और सावित्री ठाकुर सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सहभागिता की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें