फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बारिश में सड़क पर बैठे BJP विधायक सुरेंद्र पटवा, SDOP को हटाने की कर रहे मांग

Sun, 29 Jun 2025 06:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा अपने समर्थकों के साथ बारिश में सड़क पर धरने पर बैठ गए। वे रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज की एसडीओपी शीला सुराणा को हटाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन के समझाने के बाद भी उन्होंने धरना खत्म नहीं किया। मामला मंडीदीप में दो समुदायों के बीच हुए विवाद से जुड़ा है, जिसमें विधायक ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विधायक सुरेंद्र पटवा समर्थकों के साथ धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन जिले के मंडीदीप में हुई साम्प्रदायिक झड़प के बाद तनाव का माहौल अब सियासी रंग ले चुका है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा रविवार को समर्थकों के साथ तेज बारिश के बीच भोपाल-जबलपुर हाईवे पर धरने पर बैठ गए। वे ओबेदुल्लागंज की एसडीओपी शीला सुराणा को हटाने की मांग पर अड़े हैं। धरने की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। रायसेन एसपी ने भी विधायक से बातचीत की, मगर धरना जारी रहा।
विज्ञापन

 
मंडीदीप में ईद से एक दिन पहले दो समुदायों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में सात लोगों पर केस दर्ज किया गया और तीन को गिरफ्तार किया गया। सुरेंद्र पटवा का आरोप है कि पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई की है और एक पक्ष के साथ अन्याय हुआ है। इसी के विरोध में उन्होंने धरना शुरू किया और एसडीओपी को हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें