फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वंदे मातरम् के सम्मान में भाजपा का कैंडल मार्च, सीएम ने कहा-माफी मांगें सोनिया और राहुल

Sun, 16 Aug 2026 10:23 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस कार्यालय के सामने राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस के खिलाफ भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिला संगठन ने रविवार को कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च रेडक्रॉस अस्पताल चौराहे से शुरू होकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पहुंचा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने वंदे मातरम के अपमान को लेकर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मांग की है कि वे देश से माफी मांगें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: खरीफ फसलों के लिए जरूरी खाद अब 17 अगस्त से मिलेगी, तीन दिन तक बंद रही थी बिक्री

कैंडल मार्च में विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और जिला अध्यक्ष रविंद्र यति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया और इसके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदे मातरम् देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रगीत के प्रति अनादर उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक परंपराओं का सम्मान सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। कैंडल मार्च में पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन सहित भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: निवेश की नई तैयारी में जुटी सरकार, भोपाल में होने वाली जीआईएस के लिए विभागवार बनेगा एक्शन प्लान

राष्ट्रगीत का अपमान निंदनीय : सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बयान जारी कर वंदे मातरम का कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपमान किए जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन में बाधा पैदा की गई और उसे अपमानित करने का कार्य किया गया। यह कार्य निंदनीय है।   मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यह मानकर चलता हूं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिन्होंने भी अपमान किया, उन्हें देश से माफी मांगना चाहिए और मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही अपनी गलती मानकर देश से माफी मागेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें