फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: BJP-कांग्रेस राज्यसभा के लिए आज कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, नाथ के घर लगा दिग्गजों का जमावड़ा

Wed, 14 Feb 2024 08:38 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश की राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने है। विधानसभा में विधायकों की संख्या के अनुसार कांग्रेस एक सदस्य को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। हालांकि भाजपा पांचवी सीट के लिए भी प्रत्याशी उतार सकती है। 
विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान आज संभव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की राज्यसभा दो अप्रैल को खाली हो रही पांच सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस आज बुधवार को अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को है। इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के अनुसार भाजपा चार और कांग्रेस एक सदस्य को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। हालांकि भाजपा पांचवीं सीट के लिए भी प्रत्याशी उतार सकती है। ऐसे में 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदान होगा और पांच बजे से मतगणना होगी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के निवास पर दिग्गजों का जमावड़ा लगा। पूर्व सीएम ने वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस विधायकों को डिनर पर बुलाया। इसमें सभी नेताओं को एकजुट रहने की सीख दी गई। साथ ही नामांकन पत्र पर प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर कराएं गए।  डिनर के बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने डिनर में एक साथ रहने की सीख दी है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई है। जल्द ही नाम तय होगा। 

पटवारी ने कहा कि अभिभावकों को ऑनलाइन जुआ सट्टा को लेकर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने जुए को वैध कर दिया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में उलझाकर युवाओं को धर्म का नशा कराया जा रहा है। पटवारी ने कहा कि किसान हित में कांग्रेस आंदोलन करने की रणनीति बना रही है। सरकार को संकल्प पत्र के वादे भी याद दिलाए जाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें, प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीट खाली हो रही हैं। इसमें चार भाजपा और एक कांग्रेस के पास रह सकती है। कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ के नाम को लेकर चर्चा है। हालांकि, नाम दिल्ली से केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा। राज्यसभा के लिए 15 फरवरी को नामांकन के लिए अंतिम तारीख है। इससे पहले कांग्रेस विधायकों से केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से तय नाम को समर्थन के लिए आवेदन पर हस्ताक्षर भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें