फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल नगर निगम अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह रिश्वत लेते वीडियो में कैद, लोकायुक्त ने दर्ज की FIR

Sat, 24 Dec 2022 10:32 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदक सौरभ गुप्ता ने 20 दिसंबर को शिकायत दी थी। उनकी संस्था बालाजी साइबर द्वारा नगरी प्रशासन से संबंधित एमपी कॉन के माध्यम से नगर निगम भोपाल क्षेत्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
भोपाल नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त कमलेंद्र सिंह परिवार के खिलाफ लोकायुक्त ने रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। अपर आयुक्त के खिलाफ कौशल प्रशिक्षण कराने वाली संस्था बालाजी साइबर ने शिकायत की थी। संस्था की तरफ से अपर आयुक्त को रिश्वत के लेन देन का ऑडियो और वीडियो लोकायुक्त को उपलब्ध कराया गया। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को आवेदक सौरभ गुप्ता ने 20 दिसंबर को शिकायत दी थी। उनकी संस्था बालाजी साइबर द्वारा नगरी प्रशासन से संबंधित एमपी कॉन के माध्यम से नगर निगम भोपाल क्षेत्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है। शिकायत के अनुसार अपर आयुक्त नगर निगम कमलेंद्र सिंह परिहार ने भुगतानों के बदले 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत की मांग की थी। 13 दिसंबर को उनकी संस्था को द्वितीय किस्त राशि 13 लाख 32 हजार रुपए जारी हुए। जिसके बदले कमलेंद्र सिंह ने 10 प्रतिशत के मान से रिश्वत की मांग की। उसके दबाव में आकर कमलेंद्र परिहार को 15 दिसंबर को 83 हजार 500 का भुगतान उसके चार इमली स्थित निवास पर जाकर कर दिया। साथ ही शेष राशि 50 हजार बाद में देने की सहमति कमलेंद्र ने दी।

शिकायत कर्ता ने उसके तथा कमलेंद्र सिंह के बीच रिश्वत राशि के अंतरण के दौरान का वीडियो अपने मोबाइल के माध्यम से बना लिया है आवेदक द्वारा प्रस्तुत शिकायत एवं मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो से  प्रथम दृष्टया  यह स्पष्ट हुआ कि अनावेदक कमलेंद्र सिंह परिहार अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल द्वारा आवेदक से रिश्वत की मांग एवं प्राप्त की गई है। जिसके आधार पर विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त भोपाल संभाग भोपाल में कमलेंद्र सिंह परिहार अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल के विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें