अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर अपने कीर्तिन की प्रस्तुति देने वाली बाबा बटेश्वर कीर्तिन समिति (डमरू टी) महाशिवरात्रि पर पुष्पक विमान को नगर भ्रमण कराएंगी। समिति की तरफ से बुधवार को जानकारी दी गई कि पुष्पक विमान अमृत काल में भोपाल की महाशिवरात्रि के पर्व पर नगर भ्रमण करने आ रहा है. नगर भ्रमण 8 मार्च को सुबह साढ़े 9 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि में भवानी चौक, सोमवारा पर समापन होगा। उन्होंने बताया कि भ्रमण सोमवारा मंदिर से सिंधी मार्केट, जनकपुरी, जुमेरती, छोटे भैया कॉर्नर, हनुमानगंज, मंगलवारा, इतवारा, पीपल चौक, सुभाष चौक, लखेरापुरा होते हुए सोमवारा पर समापन होगा।
वहीं, महाशिवरात्रि पर भोपाल के दुर्गा धाम शक्तिपीठ में भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात भी निकाली जाएगी। भोलेनाथ की बारात अशोक गार्डन के मुख्य मार्गों से होते हुए दोबारा दुर्गा मंदिर पहुंचेगी। बारात का मुख्य आकर्षण दूल्हे के रूप में सजे महाकाल, भूत-प्रेतों की टोली, रामलला की भव्य झांकी के साथ आतिशबाजी और अलौकिक झांकियां रहेंगी।