फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दो मई से नियमित होगी बनारस–पुणे अमृत भारत ट्रेन, भोपाल मंडल के 5 स्टेशनों को मिलेगा फायदा

Thu, 30 Apr 2026 07:14 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बनारस–पुणे के बीच नई अमृत भारत सुपरफास्ट ट्रेन 2 मई से बनारस और 4 मई से पुणे से नियमित रूप से चलेगी। इस ट्रेन से मध्यप्रदेश के बीना, भोपाल, इटारसी और हरदा जैसे प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने बनारस–हडपसर (पुणे) के बीच अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 2 मई 2026 से वाराणसी (बनारस) से और 4 मई 2026 से हडपसर (पुणे) से नियमित रूप से चलेगी। इस नई ट्रेन से मध्यप्रदेश के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि यह पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी और हरदा पर ठहराव करेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 23 मई तक गेहूं खरीदी की बढ़ी तारीख, CM का  उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों से की बात

गाड़ी संख्या 22589 बनारस–हडपसर अमृत भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन शाम 6:15 बजे बनारस से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह बीना, फिर रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी और हरदा होते हुए तीसरे दिन तड़के पुणे पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22590 हडपसर–बनारस ट्रेन 4 मई से प्रतिदिन सुबह 7:50 बजे पुणे से चलकर निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन बनारस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन का ठहराव प्रयागराज, कानपुर, झांसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रहेगा, जिससे उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी, 1 पेंट्रीकार और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। यात्रियों को सामान्य किराए में लंबी दूरी की यात्रा का नया विकल्प मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह ट्रेन सेवा शुरू होने से बनारस और पुणे के बीच यात्रा और सुगम होगी, साथ ही मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 

ये भी पढ़ें-  MP: मोहन सरकार की राजनीतिक नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, भोपाल-इंदौर-जबलपुर अब भी इंतजार में
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें