फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजगढ़ की आशा मालवीय 25 हजार किमी साइकिल चलाकर दिल्ली पहुंची, सीएम शिवराज ने दी बधाई

Wed, 16 Aug 2023 09:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आशा मालवीय ने देश के 30 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकालकर दिल्ली पहुंची हैं। मालवीय ने 30 राज्यों के करीब पांच लाख छात्रों से मुलाकात की। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण की अलख जगाने के साथ जागरुकता के उद्देश्य से प्रदेश की स्थापना दिवस एक नवंबर 2022 से राजगढ़ निवासी आशा मालवीय द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा 15 अगस्त को नई दिल्ली में संपन्न हो गई है। आशा मालवीय ने देश के 30 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से 25 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकालकर दिल्ली पहुंची हैं। मालवीय ने 30 राज्यों के करीब पांच लाख छात्रों से मुलाकात की और उन्हें महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया है। बुधवार को दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र भवन में आशा मालवीय ने मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने मालवीय को अंग-वस्त्रम भेंट कर सम्मानित कर बधाई दी और प्रदेश की बेटी के बुलंद हौसले, साहस और यात्रा के उद्देश्य की सराहना की है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री-राज्यपालों से भी मिली हैं आशा
अशा मालवीय ने अपनी यात्रा के दौरान राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, अधिकारियों से भी मुलाकात की है। उनकी यह यात्रा मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक जीपीएस युक्त रोम-2 हाइब्रिड साइकिल से यात्रा पूरी की है। साइक्लिस्ट आशा की यात्रा गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर (सेनापति बॉर्डर), मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय, बिहार, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख (कारगिल बॉर्डर) और राजस्थान से होते हुए दिल्ली में संपन्न हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें