फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजगढ़ में चुनाव खत्म होते ही दिग्विजय मालवा-निमाड़ में सक्रिय, पर कमलनाथ नहीं हुए एक्टिव

Thu, 09 May 2024 12:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजगढ़ सीट पर चुनाव खत्म होते ही दिग्विजय सिंह चौथे चरण की सीटों पर सक्रिय हो गए है। वे गुरुवार को सैलाना और रतलाम में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में तीन चरणों में 21 सीटों पर मतदान होने के बाद दिग्विजय सिंह चौथे चरण की सीटों पर एक्टिव हो गए है। अपने संसदीय क्षेत्र राजगढ़ में मंगलवार को मतदान से निवृत्त होने के बाद दिग्विजय सिंह गुरुवार को शिवगढ़ सैलाना और रतलाम में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उनको सक्रिय करेंगे।

विज्ञापन


राजगढ़ से चुनाव लड़ने के चलते दिग्विजय सिंह अपने गढ़ में ही कैद हो गए थे। वे पहले, दूसरे और तीसरे चरणें के चुनाव में राजगढ़ के अलावा दूसरे सीटों पर कांग्रेस के प्रचार के लिए नहीं जा पाए थे। अब दिग्विजय सिंह गुरुवार से चौथे चरण की सीटों पर कांग्रेस का प्रचार तेज करेंगे। 

वहीं, छिंदवाड़ा में पहले चरण में चुनाव होने के बावजूद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दूसरी सीटों पर सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने होशंगाबाद और बैतूल सीटों पर दो-दो सभाओं को संबोधित किया, लेकिन उसके बाद वे पार्टी के प्रचार में एक्टिव नहीं दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें