मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चुनावी साल में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार प्रदेश में लाडली बहना योजना शुरू करेगी। इसमें महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए दिये जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नर्मदा जी के पवित्र तट पर अभी तक लाडली लक्ष्मी योजना थी। अब लाडली बहना योजना बनाई जाएगी। सीएम ने कहा कि हमारी जो गरीब बहने हैं। निम्न-मध्यम वर्ग की बहने हैं। कोई भी जाति की हो। पंथ की हों। बहने तो बहने है। जो सामान्य वर्ग की हों। पिछड़े वर्ग की हों, अनुसूचित जाति, जनजाती की हो। बहनों से कैसा भेदभाव है। ऐसी बहनों को अब एक हजार रुपए हर महीने दिया जाएगा। साल में 12 हजार रुपए महीना दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि हर पात्र परिवार की बहन के खाते में हर माह एक हजार रुपए डालें जाएंगे। ताकि वह आर्थिक रूप से सशक्कत हो सकें। इस योजना पर पांच वर्षों में 60 हजार करोड़़ रुपए खर्च होने का अनुमान हैं।
जैत के गौरव दिवस में भी शामिल हुए
इससे पहले सीएम शिवराज ग्राम जैत के गौरव दिवस और नर्मदा जयंती महोत्सव 2023 में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि ग्राम जैत में अत्याधुनिक कंपोजिट पंचायत भवन का निर्माण होगा। जिसमें पंचायत के कक्ष के अतिरिक्त स्व-सहायता समूह के बैठने के लिए हॉल भी होगा। हाईस्कूल के पास खेल के लिए स्टेडियम बनेगा। अधूरी धर्मशाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा।