पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ के बढ़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को आएंगे। इससे पहले उनको 19 मार्च को आने की तारीख तय हुई थी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को शाह के कार्यक्रम की जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आगामी 25 मार्च को छिंदवाड़ा के दौरे पर आ रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता छिंदवाड़ा में भी जीत हासिल करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। बता दें 2019 में प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 28 बीजेपी ने जीती थी। छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने जीत हासिल की थी। अब बीजेपी ने लोकसभा की हारी सीटों पर जीत हासिल करने की रणनीति बनाई है। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने बढ़े नेताओं के लगातार सभाएं और दौरे करना तय किया है।
शाह के दौरे की पार्टी संगठन ने तैयारी शुरू कर दी। इससे पहले शाह पिछले चुनाव में पांढुर्ना में आमसभा को संबोधित करने आ चुके है। बीजेपी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के साथ ही सातों विधानसभा सीटों पर फोकस कर रहा है। इसके लिए जिले के साढ़े आठ लाख आदिवासी वोटरों को साधने पर पार्टी काम कर रही है।