फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शाह विवाद के बीच बड़वानी के प्रभारी मंत्री बदले, इंदर सिंह परमार की जगह गौतम टेटवाल को जिम्मेदारी

Wed, 14 May 2025 06:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरकार ने बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री को बदलते हुए इंदर सिंह परमार की जगह गौतम टेटवाल को नई जिम्मेदारी सौंप दी है।
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान के चलते भाजपा मंत्री विजय शाह विपक्ष के निशाने पर हैं। कांग्रेस ने उनके इस्तीफे की मांग की हैं, वहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी जारी किए हैं। इसी राजनीतिक हलचल के बीच सरकार ने बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री को बदल दिया है। अब इंदर सिंह परमार की जगह यह जिम्मेदारी गौतम टेटवाल को सौंपी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार शाम आदेश जारी किया गया। टेटवाल को अब उज्जैन के साथ बड़वानी जिले का भी प्रभार मिल गया है। 
विज्ञापन


क्या है विवादित बयान?
विजय शाह ने इंदौर के महू क्षेत्र के रायकुंडा गांव में एक कार्यक्रम के दौरान जो बयान दिया, वह अब राजनीतिक तूफान का कारण बन गया है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि जिन्होंने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, मोदी जी ने उनकी बहन को भेजकर उनकी ऐसी-की-तैसी कर दी। अब मोदी जी खुद कपड़े नहीं उतार सकते, इसलिए उनके समाज की बहन को भेजा ताकि जो हमारी बहनों को विधवा कर गए, उन्हें वही जवाब दे सके।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें