फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्य प्रदेश में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश, जीएडी ने जारी किए आदेश

Mon, 28 Oct 2024 06:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन भी सरकारी अवकाश घोषित कर दिया है। इस संंबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए। 
 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार ने दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर सावर्जनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके सोमवार को सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने आदेश जारी किए है। आदेश में निगोशियएल इन्स्ट्रूमेंन्टस एक्ट 1881 की धारा 25 के अंतर्गत 1 नवंबर दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा एवं तीन नंवबर दिन रविवार को भाई दूज के उपलक्ष्य में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। बता दें तीन नवंबर को रविवार होने से शासकीय अवकाश है।
विज्ञापन


इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के दिन अवकाश की घोषणा की थी। इस बार कर्मचारियों को दीपावली पर लगातार चार दिन का अवकाश मिलेगा। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश होगा और इसके बाद आने वाले शनिवार और रविवार के चलते छुट्टियां रहेगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें