भोपाल में बस की डिक्की में पकड़ा गया मावा
- फोटो : अमर उजाला
त्योहारी सीजन शुरू होते ही खाद्य पदार्थों में मिलावट का खेल शुरू हो जाता है दो दिन बाद दीपावली का त्यौहार मनाया जाएगा उससे पहले राजधानी भोपाल में 16 क्विटल मावा आईएसबीटी बस स्टैंड में खड़ी बस की डिक्की में पकड़ा है। सोमवार सुबह बसों की चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गई। खराब या अमानक होने की आशंका के चलते मावे के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। सोमवार सुबह भी टीम बसों की चेकिंग कर रही थी। तभी इतनी बड़ी मात्रा में मावा रखा मिला। सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मावे की सैंपलिंग की गई हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। बस क्रमांक एमपी-07 पी 2123 की डिक्की में मावे की 40 डलिया रखी हुई मिली। बस ग्वालियर से भोपाल आई थी।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग अलर्ट मोड पर
राजधानी भोपाल में दिवाली के समय मावा और पनीर की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है। यही वजह है कि दूसरे शहरों से भोपाल मावे और पनीर की सप्लाई की जाती है। पिछले दिनों कार में पुलिस ने पनीर पकड़ा जिसकी जांच कराई गई और पनीर खराब बताई गई है। दिवाली पर हर साल कई मामले सामने आते हैं। इसलिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग अलर्ट मोड पर रहता है। इस बार भी लगातार चेकिंग और जांच की जा रही है। सोमवार सुबह भी टीम बसों की चेकिंग कर रही थी। तभी इतनी बड़ी मात्रा में मावा रखा मिला। सीनियर फूड इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मावे की सैंपलिंग की गई हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर मावे का कोई मालिक नहीं पाया गया। अधिकारियों का कहना है कि, यह मावा किसका है, यह पता लगाया जा रहा है।
सप्ताह भर में दूसरी कार्रवाई
राजधानी भोपाल में इससे पहले भी विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। इससे पहले 24 अक्टूबर को बजरिया पुलिस ने आगरा से भोपाल आया 9 क्विंटल मावा जब्त किया था। मावा भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर एक लोडिंग गाड़ी में रखा था, जिसकी शहर में डिलीवरी होना थी। आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया था। ग्वालियर, भिंड, मुरैना समेत कई जिलों से मावा भोपाल आता है। कई बार अमानक मावा की खपत भी होती है। जिस वजह से खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी रहती है। प्रदेश के बाहर से भी मावा आता है। सोमवार को मावा ग्वालियर से यहां लाया गया।