फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वीडी शर्मा ने तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदा, बोले- घर-घर में देशभक्ति का जज्बा हैं

Mon, 11 Aug 2025 07:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने खादी ग्रामोद्योग से तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदे। शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तिरंगा यात्राएं बड़े ही जोश और उत्साह के साथ निकलना शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा ने सोमवार को भोपाल में खादी ग्रामोद्योग से तिरंगा और स्वदेशी उत्पाद खरीदे। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि ⁠पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर घर-घर तिरंगा अभियान के तहत लोग घरों में तिरंगा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राएं बड़े ही जोश और उत्साह के साथ निकलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा लगता है कि प्रधानमंत्री के आह्वान और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद घर-घर में देशभक्ति का जज्बा है। शर्मा ने कहा कि 10 तारीख को तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई है। 13, 14 और 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा अभियान चलेगा। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरा देश मैदान में है। मध्य प्रदेश में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल हम सभी मिलकर इस तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक और सफल बनाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज बोले-राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें