मप्र के पुलिस अफसरों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नामों का एलान कर दिया है। गुरुवार 14 अगस्त को जारी की गई सूची में मध्य प्रदेश के जिन अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम हैं, उन्हें अगले वर्ष यानी वर्ष 2026 के स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई सूची में एमपी पुलिस के चार अधिकारियों को राष्ट्रति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, 17 को सराहनीय सेवा पदक मिला है। जिन अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा गया है, उनमें एडीजी योगेश देशमुख, एडीजी राकेश गुप्ता के साथ आरक्षक देवेंद्र कुमार कौशल और प्रधान आरक्षक वल्टर हेनरी एक्का शामिल हैं। मध्य प्रदेश पुलिस को इस वर्ष वीरता पदक नहीं मिला है। बालाघाट में नक्सलियों को ढेर करने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की जो सूची राज्य सरकार द्वारा भेजी गई है, उन्हें संभवतः अगले वर्ष वीरता पदक मिल सकता है।
ये भी पढ़ें-
लाल परेड मैदान की ओर जाने वाले वाहन सुबह 6 बजे से रहेंगे डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग तैयार
सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिलेगा पदक
सीमा अलावा डिप्टी कमिश्नर पुलिस, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया डीआईजी, विजय कुमार खत्री डीआईजी, आशीष खरे एआईजी, नीरज पांडेय एएसपी, रूपेश कुमार द्विवेदी एएसपी, राजेश सहाय एसपी, दिनेश कुमार सिंह डीएसपी, प्रवीण पवार निरीक्षक, कुंजेश श्रीवास्तव निरीक्षक, वीरेंद्र सिंह डीएसपी, मनोज कुमार दुबे निरीक्षक, मनेता राय निरीक्षक, अलरिज विन्सेंट सिंह डीएसपी, राजेंद्र कुमार दुबे एएसआई, कल्याण सिंह हेड कांस्टेबल और अशोक राव सावंत एएसआई शामिल हैं।