सिंगरौली जिले की धिरौली कोयला खदान चलाने की मंजूरी मिली
- फोटो : ANI / X/ @gautam_adani
अदाणी पावर लिमिटेड को सिंगरौली जिले की धिरौली कोयला खदान चलाने की मंजूरी मिल गई है। इससे प्रदेश में बिजली उत्पादन तेज होगा, लोगों को सस्ती बिजली मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए मौके बनेंगे। धिरौली खदान से सालाना 6.5 मिलियन टन कोयले का उत्पादन होगा, जिसमें से अधिकांश हिस्सा ओपन कास्ट माइनिंग से निकलेगा। भू-वैज्ञानिक रिपोर्ट के मुताबिक यहां करीब 620 मिलियन मीट्रिक टन भंडार मौजूद है, जिससे आने वाले दशकों तक बिजलीघरों को लगातार ईंधन मिलता रहेगा। कंपनी का कहना है कि खदान के संचालन से बिजली उत्पादन की लागत कम होगी और प्रतिस्पर्धा बढ़ने से उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली मिल सकेगी।