फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वाइफ स्वैपिंग का दबाव बनाने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Thu, 15 Dec 2022 07:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अम्मार के कोहिफिजा अपने घर आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
वाइफ स्वैपिंग का दबाव बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल से वाइफ स्वैपिंग करने का दबाव बनाने वाले आरोपी पति को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद से फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

 
भोपाल महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अम्मार के कोहिफिजा अपने घर आने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वह हाईकोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
 
बता दें कोहिफिजा निवासी महिला ने बीकानेर में होटल मैनेजर पति मोहम्मद अम्मार पर वाइफ स्वैपिंग का हिस्सा बनने का दबाव बनाया था। उसके इंकार करने पर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में भोपाल महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। एफआईआर में महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति ने उस पर वाइफ स्वैप का हिस्सा बनने के लिए दबाव बनाया। इससे मना करने पर उसके साथ मारपीट की और उसे गंवार कहा। यहीं नहीं उसके अप्राकृतिक रूप से जबरन संबंध बनाए। महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति शराब और डग्स लेता है और लड़कियों के साथ ही लड़कों से भी संबंध बनाता है। महिला ने आरोपी पति और उसके परिजनों पर भी दहेज में 50 लाख रुपए मांग कर परेशान करने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें