फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मऊगंज में शहीद एएसआई गौतम के परिवार को एक करोड़ का चेक, सीएम बोले- एक परिजन को देंगे सरकारी नौकरी

Thu, 27 Mar 2025 04:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहीद पुलिस उप निरीक्षक रामचरण गौतम के परिवार को एक करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया। साथ ही सीएम ने कहा कि शहीद गौतम के परिवार के सदस्य को शासकीय सेवा में लिया जाएगा। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव ने स्व. गौतम के परिजन को 1 करोड़ का चेक सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर मऊगंज में हुए बवाल में शहीद एएसआई स्व. रामचरण गौतम के परिवार को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के अंतर्गत एक करोड़ रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। भारतीय स्टेट बैंक की पुलिस सैलरी पैकेज योजना में पुलिसकर्मियों को दी जाने वाली पूरक व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुविधा के अनुसार परिवार को यह राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शहीद गौतम के एक पात्र उत्तराधिकारी को शासकीय सेवा में लेने के निर्देश पुलिस महानिदेशक को दिए हैं। 

विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कर्तव्य निवर्हन के दौरान अपने प्राणों को उत्सर्ग करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक रामचरण गौतम की पत्नी पुष्पा गौतम को चेक प्रदान करते हुए कहा कि राज्य शासन ने स्व. गौतम को शहीद का दर्जा देते हुए उनके आश्रितों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है। ग्राम गदरा जिला मऊगंज में कर्तव्य निर्वहन करते हुए इस माह पुलिस उप निरीक्षक रामचरण गौतम शहीद हुए। 

स्व. गौतम के परिवार को बीमा की अनुदान राशि का चेक सौंपे जाने के अवसर पर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, सीजीएम एसबीआई म.प्र./छ.ग चंद्रशेखर शर्मा, महाप्रबंधक अजिताभ पाराशर, महाप्रबंधक कुंदन ज्योति, महाप्रबंधक मनोज कुमार सहित भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने स्व. गौतम की धर्मपत्नी  पुष्पा और इस अवसर पर उपस्थित स्व. गौतम के पुत्र धीरेंद्र और भतीजे सतीश से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधि का जो विधान था वह हुआ, लेकिन राज्य शासन द्वारा स्व. रामचरण गौतम के परिवार को पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें