फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के सुखीसेवनिया में 28 करोड़ की लागत से बनेगा 6 लेन फ्लाइओवर, एक साल में होगा पूरा निर्माण

Mon, 03 Nov 2025 06:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के सुखीसेवनिया में 28 करोड़ रुपए की लागत में 6 लेन फ्लाईओवर का निर्माण होगा। 700 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण एक साल में पूरा होगा। इस अवसर भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप ने कहा कि भोपाल को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।  
 
विज्ञापन
भोपाल की हुजूर विधानसभा क्षेत्र में फ्लाईओवर का भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राजधानी भोपाल तेजी से आधुनिक बुनियादी ढांचे की ओर बढ़ रही है। इसी कड़ी में सुखीसेवनिया चौराहे पर 28 करोड़ रुपये की लागत से 700 मीटर लंबे 6 लेन फ्लाइओवर का निर्माण किया जाएगा। इसका भूमि पूजन भोपाल के प्रभारी मंत्री चैतन्य कश्यप और हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मंत्री चैतन्य कश्यप ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल को विश्वस्तरीय राजधानी और मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हुजूर विधानसभा में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, और आने वाले समय में यह क्षेत्र राजधानी के विकास का आदर्श मॉडल बनेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Vidhan Sabha Chunav-2025: बिहार में सीएम डॉ. यादव बोले-ये चुनाव परिवारवाद और राष्ट्रवाद के बीच की लड़ाई

एक वर्ष में होगा निर्माण, हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
MPRDC द्वारा तैयार की गई परियोजना के तहत फ्लाइओवर के दोनों ओर एक-एक किलोमीटर की सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। यह निर्माण कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा होगा। इससे भोपाल-विदिशा मार्ग और भोपाल बायपास से गुजरने वाले हजारों नागरिकों को ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

भूमि पूजन समारोह में विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सुखीसेवनिया का चौराहा लंबे समय से ट्रैफिक समस्या से जूझ रहा था। उन्होंने बताया कि यह फ्लाइओवर किसी की मांग पर नहीं, बल्कि जनता की परेशानी देखकर मैंने स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इसका प्रस्ताव रखा। मैं नेता नहीं, बेटा बनकर काम करता हूँ, इसलिए जनता की समस्या मेरी अपनी है।

ये भी पढ़ें-  विक्रमादित्य का युग मंच पर जीवंत हो उठा: CM बोले- उनकी सुशासन और जनकल्याण की नीति आज भी प्रासंगिक
विज्ञापन


भोपाल बायपास और खजूरी फ्लाइओवर भी होंगे सिक्स लेन
रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मूल रूप से सुखीसेवनिया फ्लाइओवर फोर लेन प्रस्तावित था, लेकिन भविष्य की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर इसे सिक्स लेन कराने का आग्रह किया। इसी तरह भोपाल-इंदौर रोड पर खजूरी फ्लाइओवर को भी सिक्स लेन में बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भोपाल बायपास को सिक्स लेन बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  MP News: एमपी से 11 बाघों को स्थानांतरित करने से पहले राजस्थान, ओडिशा और छत्तीसगढ़ भेजी जाएगी टीम

रेलवे स्टेशन को भी मिलेगा नया रूप
विधायक शर्मा ने कहा कि सुखीसेवनिया रेलवे स्टेशन को उच्च स्तरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां भविष्य में सुपरफास्ट और शताब्दी जैसी ट्रेनों का स्टॉपेज होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की तेजी से बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए यह कनेक्टिविटी बेहद आवश्यक है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें