फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में 24 घंटे में 49 संक्रमित मिले, भोपाल में सबसे ज्यादा 22 केस, 14 जिलों में एक्टिव मरीज

Sat, 15 Apr 2023 09:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 694 सैंपल में 49 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें भोपाल में 22, ग्वालियर और इंदौर में 8-8, जबलपुर में 6, रायसेन में 2, सीहोर में 3 संक्रमित मरीज मिले है। प्रदेश में अस्पताल में 8 मरीज भर्ती है।
विज्ञापन
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शनिवार को कोरोना के 24 घंटे में 49 संक्रमित मिले है। इसमें भोपाल में सबसे ज्यादा 22 केस सामने आए है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 279 पहुंच गई है।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 694 सैंपल में 49 पॉजिटिव मरीज मिले है। इसमें भोपाल में 22, ग्वालियर और इंदौर में 8-8, जबलपुर में 6, रायसेन में 2, सीहोर में 3 संक्रमित मरीज मिले है। प्रदेश में अस्पताल में 8 मरीज भर्ती है। इसमें से एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। वहीं, बाकी 6 मरीज आईसोलेट बेड पर भर्ती है। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को 36 मरीज ठीक हुए है।
प्रदेश में अभी 10 लाख 55 हजार 595 मरीज संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 44 हजार 537 मरीज ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 779 मरीजों की जान जा चुकी हैं।
विज्ञापन


इन जिलो में एक्टिव केस- आगर मालवा-2, भोपाल-99, दतिया-2, ग्वालियर-26, हरदा-2, होशंगाबाद-10, इंदौर-59, जबलपुर-23, रायसेन-9, राजगढ़-22, सागर-3, सतना-3, सीहोर-12 और उज्जैन में 7 मरीज हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें