फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रदेश में 42 नए संक्रमित मिले, भोपाल में सबसे ज्यादा केस, इंदौर में एक मौत

Fri, 14 Apr 2023 10:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भोपाल और इंदौर के बाद अब राजगढ़ में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही हैं। भोपाल के बाद शुक्रवार को इंदौर में भी कोरोना से एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन में 42 नए संक्रमित मिले है। भोपाल में सबसे ज्यादा मरीज मिले है। वहीं, इंदौर में एक मरीज की मौत रिपोर्ट हुई है।
विज्ञापन


हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अभी 266 एक्टिव केस है। 24 घंटे में भोपाल में 15, ग्वालियर में 6, होशंगाबाद में 1, इंदौर में 7, रायसेन में 2, राजगढ़ में 7, सागर में 1, सीहोर में 3 संक्रमित मरीज मिले हैं। शुक्रवार को 31 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी 7 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इनमें से एक मरीज ऑक्सीजन पर है। बाकी 6 आईसोलेशन बेड पर भर्ती हैं।
प्रदेश में अब तक 10 लाख 55 हजार 546 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 44 हजार 501 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक सरकारी रिकार्ड के अनुसार 10 हजार 779 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 4.8 प्रतिशत हैं।
विज्ञापन


बता दें बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार कोविड प्रोटाकॉल का पालन करने की अपील कर रहे है। लोगों को मॉस्क पहनने और भीड़ भाड़ वाले इलाकों से जाने से बचने की सलाह दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें