फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम के जन्मदिन पर रोपे जाएंगे 23 हजार पौधे, 413 नगरीय निकायों की शिव वाटिका में होगा पौधरोपण

Thu, 02 Mar 2023 03:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पांच मार्च को जनमदिन है। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण्रा के लिए भी अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस 5 मार्च को 413 नगरीय निकायों की शिव वाटिका में पौधरोपण होगा। सीएम शिवराज के जीवन के 23 हजार 360 दिन पूरे करने पर इतने ही पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पांच मार्च को जनमदिन है। उन्होंने मध्य प्रदेश की जनता के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण्रा के लिए भी अपना जीवन समर्पित कर दिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के लिए पौधरोपण का उपहार दिया जाएगा। उनके प्रतिदिन पौधे लागने के दो वर्ष 19 फरवरी को पूरे हुए। 413 नगरीय निकायों की शिव वाटिका में 23 हजार 360 पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए शिव वाटिका की बनाने की तैयारी 3 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें