फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीएम डॉ. यादव से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष पनगढ़िया एवं आयोग के सदस्यों ने भेंट की

Wed, 05 Mar 2025 11:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और उनके साथियों ने बुधवार शाम को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। इस दौरान, वित्त आयोग के सदस्यगण और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सीएम से की भेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार शाम वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और उनके साथियों ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव से भेंट की। इस अवसर पर आयोग के अन्य सदस्य अजय नारायण झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्या कांति घोष, सचिव ऋत्विक पांडे और संयुक्त सचिव केके मिश्रा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोग के अध्यक्ष और सदस्यगण का स्वागत किया और उन्हें अंगवस्त्रम् पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, मुख्यमंत्री ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, राज्य मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। इस भेंट के दौरान वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. पनगढ़िया और उनके साथियों ने राज्य की वित्तीय स्थिति और विकास के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें