फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित 36 जिलों के 1.48 लाख किसानों के खातों में 160 करोड़ हस्तांतरित

Fri, 28 Apr 2023 09:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सरकार ने बारिश से फसलों को नुकसान होने से प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित की है। ऐसे किसानों के घर बेटी की शादी होने पर 55 हजार रुपए की सरकार अलग से मदद करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तीन दौर में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से खराब हुई रबी फसलों के नुकसान की राहत राशि का सरकार ने शुक्रवार को वितरण किया। प्रदेश के 36 जिलों के 1 लाख 48 हजार किसानों के खातों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समत्व भवन से 159 करोड़ 52 लाख रुपये राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को संकट से पार ले जाने में वे कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 
विज्ञापन


सागर जिले को सर्वाधिक 26 करोड़ रुपये
प्रदेश में सबसे ज्यादा राहत राशि सागर जिले में 26.50 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर की गई। इसके बाद निवाड़ी जिले के किसानों को 19 करोड़ और दतिया, शिवपुरी और छतरपुर के किसानों के खाते में 12-12 करोड़ समेत अन्य जिलों के किसानों के खातों में राशि का वितरण किया गया।  सरकार ने बारिश में खराब फसलों के सर्वे कर राहत राशि बांटने का निर्णय लिया था। सीएम ने कहा कि सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है। सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां फसलों का नुकसान होने पर किसानों को सबसे ज्यादा राहत राशि प्रदान की जाती है। 

फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा
सरकार किसानों को फसल कटाई प्रयोग के आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाएंगी। सीएम ने कहा कि जहां भी फसलों को नुकसान हुआ है। वहां सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभावित किसानों की कर्ज वसूली स्थगित
सरकार ने बारिश से फसलों को नुकसान होने से प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली स्थगित की है। ऐसे किसानों के घर बेटी की शादी होने पर 55 हजार रुपए की सरकार अलग से मदद करेगी। गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी चल रही है। बारिश के कारण गेहूं की चमक चली गई है तो सरकार चमक विहीन गेहूं भी खरीदेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें